औरैया में हुए भव्य स्वागत पर कहा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्नातक समाज की आवाज बनेंगे : डॉ. राहुल राज

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

 औरैया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर औरैया में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निर्दलीय स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ के औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उनका जीवन स्नातक समाज के हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने, पर्यावरण संरक्षण और समाज में समानता लाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखने का कड़ा संकल्प लिया । निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा "मैं किसी दल के बंधनों में बंधकर नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आपके बीच आया हूँ।" उन्होंने स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे पार्टी के प्रत्याशियों की 'बैक हिस्ट्री' (पिछला इतिहास) जरूर देखें। उन्होंने आरोप लगाया कि दल विशेष के प्रतिनिधियों ने अब तक स्नातक समाज के लिए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया है। डॉ. राहुल ने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और सदन (विधान परिषद) में स्नातक समाज की आवाज को पूरी मजबूती से उठाएंगे।
वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने किया कुशल संचालन
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सक्सेना ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया। इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान मुख्य रूप से के.के. तिवारी, शिवम पाल, राहुल पाण्डेय, डॉ. केदार पाल, महेंद्र पाल, योगेश पाल, अवनीश दीक्षित, अंकित सिंह, अनंत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में क्षेत्र के शिक्षक, बुद्धिजीवी और सैकड़ों स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default