श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सचिन अग्निहोत्री
0

 पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

निरीक्षण करती एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय और जानकारी देते थाना प्रभारी रूरा सुधीर भारद्वाज
कानपुर देहात।  पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत धर्मगढ़ बाबा मंदिर एवं थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत बाणेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दोनों शिव मंदिरों में विधि-विधान से भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।
धर्मगढ़ बाबा मंदिर में निरीक्षण करती एसपी
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने, निरंतर पैदल गश्त एवं भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।


             निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।  इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात व क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default