रिपोर्टर प्रशांत कुमार रूरा
रूरा कानपुर देहात ।
साईं मंडप भदौरिया लॉन में चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला द्वारा आयोजित आशीर्वाद एवं मिलन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आगामी जनसेवा के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। राजेश शुक्ला वर्तमान में चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रनिया सीट से भाजपा के संभावित एवं प्रबल दावेदारों में उनकी चर्चा है। उनकी लोकप्रियता, सहज एवं विनम्र व्यवहार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की कार्यशैली ने क्षेत्र में उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि भाजपा नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो क्षेत्र की जनता उनका पूरा समर्थन करेगी और विजय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर उनका विशेष फोकस रहेगा। समारोह में मौजूद लोगों ने भी क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


