गोपाल मोहन शर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी का किया भव्य स्वागत

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

 विशेष संवाददाता । जनपद इटावा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा का अलग ही प्रभाव देखने को मिला। वह सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के काफिले के साथ नुमाइश पंडाल पहुंचे जहां उनके समर्थकों का उत्साह और जोश आकर्षण का केंद्र बना रहा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचने पर गोपाल मोहन शर्मा ने पुष्पहार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। वहीं गोपाल मोहन शर्मा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दमदार मौजूदगी कार्यक्रम की प्रमुख चर्चाओं में शामिल रही

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला प्रभारी कमलावती, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default