औरैया: दिबियापुर में शराबियों के उत्पाद का वीडियो वायरल, बीच-बचाव करने वाले युवक को दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

 औरैया । दिबियापुर कस्बे में कलेक्ट्रेट रोड पर शराब के नशे में धुत चार अज्ञात युवकों द्वारा सड़क पर जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलेक्ट्रेट रोड पर हुआ हंगामा
जानकारी के अनुसार घटना बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे कलेक्ट्रेट के पास की बताई जा रही है। दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक चार अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर पास के भगवतीगंज कलेक्ट्रेट रोड निवासी अक्षय त्रिपाठी पुत्र गोविंद त्रिपाठी और मोहल्ले के कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर सभी को अलग करने का प्रयास किया।
जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी
आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान नशे में धुत युवकों ने अक्षय त्रिपाठी के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। पीड़ित अक्षय त्रिपाठी ने शनिवार को थाना दिबियापुर में इस संबंध में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
वायरल वीडियो के आधार पर होगी पहचान
सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default