औरैया में महिला सब-इंस्पेक्टर को पिलाया मिलावटी जूस, खाद्य विभाग ने मारा छापा, दुकान का रजिस्ट्रेशन निलंबित

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड पर एक मिलावटी जूस बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला सब-इंस्पेक्टर को दुकान पर मिलावटी जूस पिलाया गया जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापेमारी की। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के कड़े निर्देशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दुकान का निरीक्षण करती खाद्य विभाग की टीम
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार की टीम ने कानपुर रोड स्थित 'न्यू फ्रूट जूस सेन्टर' पर औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान दुकान में भारी अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद करीब 10 किलोग्राम सड़े-गले अनानास (पाइनएप्पल) और 2 किलोग्राम खराब अनार बरामद किए। इन दूषित फलों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत तत्काल मौके पर ही नष्ट (विनष्ट) करवा दिया गया।
खाद्य विभाग की टीम सैम्पल भरते हुए 
इसके साथ ही, खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से मिक्स्ड फ्रूट जूस का एक नमूना (सैंपल) जांच के लिए जब्त किया है। इस सैंपल को विस्तृत जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता और जनस्वास्थ्य के खिलवाड़ को देखते हुए प्रशासन ने उक्त जूस सेंटर के खाद्य पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक टीम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोर दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default