औरैया : फफूंद में दर्शन-पूजन कर भक्तों ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद , प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

ओरैया (फफूंद) । गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व फफूंद नगर में बेहद हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बुधवार को सुबह से ही नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।

पर्व के अवसर पर नगर के ख्यालीदास मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय क्षेत्र व आस-पास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया।
इन मंदिरों में भी लगी रही कतारें, बंटा प्रसाद
नगर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महावीर धाम, राधा वल्लभ मंदिर, मुरादगंज तिराहे पर स्थित शिव मंदिर, अछल्दा चौराहे पर स्थित माता रानी मंदिर, बाबा का पुर्वा स्थित अस्थल मंदिर और ताहारपुर में स्थित मंदिर में भी भक्तों द्वारा भव्य भंडारे आयोजित किए गए। मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारे का यह दौर देर रात तक अनवरत चलता रहा। पूरे नगर का माहौल गुरु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default