शिवली: तड़फ-तड़फ कर सड़क मार्ग पर दम तोड़ दिया बेजुबान ने, सूचना के बावजूद नहीं सुध ली जिम्मेदारों ने

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था बंदर, सड़क मार्ग पर ही पड़ा रहा  घंटों, जिम्मेदारों ने सूचना के बाद नहीं ली सुध


शिवली कानपुर देहात।


बुधवार की सुबह एक बेजुबान बंदर को कल्याणपुर शिवली मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय गेट के ठीक सामने किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बेजुबान ने सड़क मार्ग पर ही तड़प तड़प दम तोड़ दिया, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों ने उसकी सुध ना ली। नगर पंचायत प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में नाराजगी व्याप्त है।


सड़क मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा बेजुबान


              स्थानीय कस्बावासियों अरविन्द, मुन्ना सेठ, विनय, आदित्य, अजय आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कल्याणपुर शिवली मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय शिवली के मुख्य द्वार के सामने एक बंदर सड़क मार्ग को पर कर रहा था इस दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पड़े बंदर की सूचना तत्काल नगर पंचायत कार्यालय में दी गई लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार या कर्मचारी मौके पर ना पहुंचा जिस कारण से लहूलुहान बंदर ने तड़प कर सड़क मार्ग पर ही दम तोड़ दिया। करीब 3:00 बजे स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के सदस्यों ने बेजुबान बंदर के शव को उठाकर उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। नगर पंचायत की इस कार्यशैली से स्थानीय निवासियों में अच्छा खासा रोष व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार जब बेजुबान के लिए नहीं जागे तो इंसान के लिए क्या जागेंगे। 


इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default