रूरा: शराबी ने लोहे की रॉड से दिव्यांग महिला पर किया जानलेवा हमला, पुलिस हिरासत में आरोपी

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

रिपोर्टर प्रशांत कुमार रूरा 


रूरा कानपुर देहात।


 थाना क्षेत्र के इंद्रुख गांव में बेखौफ दबंग व्यक्ति ने एक दिव्यांग महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।




                      इंद्रुख गांव निवासी सब्जी विक्रेता राकेश अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी दिव्यांग पत्नी वंदना अवस्थी अकेली थीं। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला नीलू उर्फ पवन दीक्षित शराब के नशे में उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। जब वंदना ने उसे मना किया, तो आपा खो चुके शराबी ने हाथ में लिए लोहे के डंडे से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

हमले में वंदना लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल वंदना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गाली देने का विरोध करने पर हुआ हमला की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीलू उर्फ पवन दीक्षित को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default