औरैया (ब्यूरो) । शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा से शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ककोर मुख्यालय स्थित मानस सभागार में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया और विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिक्षकों एवं चिकित्सकों को योजना के कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ हुए अनुबंध संबंधी कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया।
सरकार की संवेदनशील सोच का उदाहरण: सदर विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में बेहतर, समयबद्ध और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें इलाज के दौरान किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शिक्षकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: पूर्व राज्य मंत्री
इस मौके पर पूर्व दिबियापुर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब शिक्षक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होंगे तभी वे अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे पाएंगे।

निजी अस्पतालों में भी मिलेगा मुफ्त इलाज: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। इसके माध्यम से शिक्षकों को सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त चिन्हित निजी अस्पतालों में भी बिना किसी परेशानी के उपचार का लाभ मिलेगा। इससे गंभीर बीमारियों और आकस्मिक चिकित्सा स्थितियों में कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ कम होगा तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगी।