कानपुर देहात: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को रूरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सचिन अग्निहोत्री
0

_पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज था मुकदमा, कोर्ट में पेश किया गया_

कानपुर देहात - महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना रूरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी 

तहरीर के आधार पर थाना रूरा में मु0अ0सं0 121/2026 पंजीकृत कर धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2), 5(j)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर झींझक-रूरा मार्ग पर नहर की पटरी के पास से चौकी प्रभारी सिठमरा शिव बहादुर सिंह ने हमराही सिपाही सुरेंद्र पाल के साथ आरोपी मोहित गौतम उर्फ गुड्डन निवासी गदनपुर को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default