रिपोर्टर: प्रशांत कुमार
रूरा कानपुर देहात।
रूरा थाना क्षेत्र के गणेश गंज वार्ड के सामने डाउन लाइन, खंभा नंबर 534/8-10 के बीच गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी एक अज्ञात वृद्ध, उम्र लगभग 60 वर्ष रेलवे लाइन के किनारे मृत पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छोकर, सुरेश कुमार और शिवम कुमार शव कब्जे मे: पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और शव की शिनाख्त के प्रयास पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे थे।
थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया है कि कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार के पास फोन कॉल द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि रेलवे ट्रैक पर मिले वृद्ध का शव, सिंधी भट्ट रामनगर का निवासी हरमोहन उम्र 60 वर्ष का हैं। मृतक के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि उसके पिता सुबह 10 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। प्राइमरी पाठशाला के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट पर आ गए हैं। तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही सांसें थम गईं।


