कोतवाल शिव नारायन सिंह के सख्त तेवरों से अपराधियों में खलबली
राजप्रताप सिंह गौर/कानपुर देहात । अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया पम्पिंग सेट इंजन व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।वादी अवनीश पाल पुत्र छुन्नू पाल निवासी वार्ड नं. 9 निरालानगर थाना रसूलाबाद ने पुलिस को बताया कि उनके खेत बटरूफ के पास लगा पम्पिंग सेट इंजन बीती रात लगभग 9 बजे 3 अज्ञात लोगों ने खोलकर चोरी कर लिया। शोर सुनकर जब वादी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की मदद से एक अभियुक्त योगेश कुमार पुत्र रिखीलाल निवासी ग्राम बैरगरा थाना रसूलाबाद को पकड़ लिया गया।
 |
| पुलिस की पकड़ में खड़ा आरोपी |
अन्य दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।वादी ने बरामद पम्पिंग सेट इंजन आरक्षी मुकेश कुमार को सौंपा जिसके आधार पर थाना रसूलाबाद में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनूप कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज जमुना प्रसाद के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी रसूलाबाद शिव नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद पम्पिंग सेट इंजन और एक अदद इंजन बॉल साथ ही एक अदद सेक्शन पाइप बरामद किया।कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकोलीगल परीक्षण कराकर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को सब इंस्पेक्टर राजेश प्रताप सिंह आरक्षी मुकेश कुमार व रिक्रूट आरक्षी विकास कुमार की टीम ने अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त योगेश कुमार के विरुद्ध थाना रसूलाबाद में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत है।