रूरा कानपुर देहात।
श्रावण महीने के नजदीक आते ही रूरा क्षेत्र का आस्था का प्रमुख केंद्र बनीपारा स्थित बाणेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर सीओ यातायात और सीओ सदर ने रूरा थाना प्रभारी संग बाणेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया और रोडमैप तैयार किया। सीओ यातायात ने निरीक्षण के बाद रूरा थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।
सीओ यातायात विनय कुमार सिंह और रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने मंगलवार को बाणेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के बाद रूरा पुलिस को जरूरी दिशानिर्देश देते हुए सीओ ने बताया कि मंदिर से 500 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगेगी। भारी वाहनों पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रोक एक तरफा ट्रैफिक व्यवस्था
रोड मैप तैयार किया गया। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए रूरा पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सीओ यातायात विनय कुमार ने हम आमजन मानस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें कोई भी संदिग्ध वस्तु , संदिग्ध व्यक्ति अगर दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।



