औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान को आज उस समय एक और बड़ी सफलता मिली जब कोतवाली अजीतमल पुलिस ने एक मूक-बधिर नाबालिग किशोरी को चंद घंटों में सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं।
प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को कोतवाली अजीतमल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनकी करीब 16 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अजीतमल पुलिस की 'मिशन शक्ति' टीम तुरंत सक्रिय हुई और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
अटसू मार्ग पर अकेली घूमती मिली किशोरी
सटीक सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस टीम को उक्त बालिका अटसू मार्ग पर अकेली घूमती हुई मिल गई। बालिका के मूक-बधिर होने के कारण पुलिस टीम उसे अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुरक्षा देते हुए थाने लेकर आई और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए। इसी बीच उसकी मां भी थाने पहुंच गई जिन्होंने बालिका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने जताया आभार
कोतवाली अजीतमल पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। अपनी लाडली को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने पुलिस का दिल से आभार जताया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।