औरैया : दिबियापुर में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन ने धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया 9वां स्थापना दिवस

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया । दिबियापुर नगर के सेंटसाईंनाथ इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश का 9वां स्थापना दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम और मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद चौधरी विशम्भर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर जातिगत भेदभाव को मिटाना और एक मजबूत समरस समाज की स्थापना करना ही संगठन का परम लक्ष्य है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि सनातन धर्म को कभी भी खंडित नहीं होने दिया जाएगा। इसकी ध्वज को सदैव ऊंचा रखना हम सबका दायित्व है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने अपने संबोधन में हिंदू धर्म को और मजबूत करने तथा अपनी धार्मिक विरासतों के संरक्षण के लिए सभी लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर संगठन के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। अछल्दा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरनाम सिंह शाक्य को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि लाखन सिंह राजपूत ने उन्हें पटका पहनाकर बधाई दी और जल्द से जल्द जिले की नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। मंच पर मंचासीन अतिथियों में मुख्य वक्ता राजेश कुमार अग्निहोत्री और सेंटसाईंनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवध मुरारी अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर संगठन के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default