:रिपोर्टर प्रशांत कुमार रूरा:
स्वजनों ने मजदूर को बीती 23 जुलाई की रात शरीर में दर्द की शिकायत पर आए थे अस्पताल, गलत इंजेक्शन से हुई मौत परिजनों का आरोप।
रूरा कानपुर देहात।
शुक्रवार की दोपहर मल्लाहनपुरवा गांव निवासी एक मजदूर की रूरा में रूरा-अकबरपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
![]() |
| अस्पताल में स्वजनों से जानकारी करती पुलिस |
घटना के संबंध में रूरा थाना क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव निवासी पुतई पुत्र की बीती 23 जुलाई की रात शरीर में दर्द की शिकायत पर अकबरपुर रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया था।
क्या था घटनाक्रम?
अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन सुधार ना होने पर जब भाई अजय ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मेरे भाई की छुट्टी कर दो मैं दूसरे अस्पताल ले जाऊं तो प्रबंधन की ओर से छुट्टी ना की गई। भाई के बारे में पूछने पर बताया अस्पताल कर्मियों द्वारा बताया गया कि तुम्हारा भाई इंजेक्शन के नशे से सो रहा है उसे जगाना नहीं। पिता चंद्र शेखर ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था स्टाफ के एक युवक ने इंजेक्शन लगाया। पहला इंजेक्शन सही तरीके से न लगने पर तुरंत दूसरा इंजेक्शन लगा दिया गया। करीब 20 मिनट बाद हालत बिगड़ गई और पुतई की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप कि अस्पताल प्रबंधन से सांढ गांठ कर रात में बिना पूरी जानकारी दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मजदूरी करके भरण पोषण करता था पुतई
पुतई मजदूरी कर 4 छोटे बच्चों का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।पुतई की मौत पर पत्नी सरिता बेसुध हो गई वहीं भाई अजय और पिता चंद्र शेखर का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
पुलिस कार्यशैली की शिकायत पुलिस अधीक्षक से
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को करीब आधा दर्जन ग्रामीण और परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच मृतक के भाई ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी और जांच की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने कहा मामले की जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस टीम जांच कर रही है।


