कानपुर देहात में आरक्षी का बियर पीते वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

सचिन अग्निहोत्री
0

कानपुर देहात-:  रूरा थाने में तैनात सिपाही राकेश का हाईवे किनारे सिविल ड्रेस में बारा टोल प्लाजा के पास हाईवे का किनारे बीयर पीते और युवकों से अभद्र भाषा में बहस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बिना नंबर प्लेट वाली 'पुलिस' लिखी बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने कार्यवाही करते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

हाथ में बीयर और अपशब्द बोलता सिपाही
बताते चलें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल हो रहे वीडियो में रूरा थाने में तैनात सिपाही राकेश सिविल ड्रेस में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे बैठकर बीयर पीते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों में कुछ स्कूली छात्र और राहगीरों ने जब विरोध किया और शिकायत की बात कहने पर सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, "जो करना हो कर लो, अभी तुम मुझे जानते नहीं छोटू।" मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरक्षी बिना नंबर प्लेट वाली 'पुलिस' लिखी बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे थे सिपाही राकेश जो रूरा थाने में तैनात थे और सिविल ड्रेस में बैठकर बीयर पी रहे थे।

मामला सामने आते ही और वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने इसे गंभीरता से लिया और बीयर पीकर हाईवे पर हंगामा करने वाले सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


   

सिपाही राकेश का अकबरपुर क्षेत्र में बीयर पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। - सुधीर भारद्वाज थाना प्रभारी रूरा
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default