कानपुर देहात पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षक-उपनिरीक्षक व 10 मुख्य आरक्षी/आरक्षी किए गए स्थानांतरित

सचिन अग्निहोत्री
0

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जारी किए तबादला आदेश

कानपुर देहात। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 निरीक्षक/उपनिरीक्षक तथा 10 मुख्य आरक्षी/आरक्षियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सुधाकर सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सिकंदरा से प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदरा बनाया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना अकबरपुर से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर तथा निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर से अपराध निरीक्षक थाना मंगलपुर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मैथा (थाना शिवली) से चौकी प्रभारी कहिंजरी (थाना रसूलाबाद) तथा उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी कहिंझरी (थाना रसूलाबाद) से चौकी प्रभारी मैथा (थाना शिवली) भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद को थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी रूराबहार (थाना अकबरपुर), उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार सिंह को थाना रसूलाबाद से चौकी प्रभारी नासरखास (थाना रसूलाबाद) तथा उपनिरीक्षक रामकिशुन वर्मा को चौकी प्रभारी रूराबहार (थाना अकबरपुर) से थाना सिकंदरा स्थानांतरित किया गया है।

वहीं दूसरे आदेश में 10 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें धर्मेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र बशर खां, नवीन कुमार, देवेश कुमार, अवनीन्द्र कुमार शुक्ला, पंकज बालियान, बेबी कुमारी, सतेन्द्र सिंह, आकाश खेवाल तथा रोकेश के नाम शामिल हैं। इन्हें पुलिस लाइन, यूपी-112, साइबर थाना, जन शिकायत प्रकोष्ठ, गोपनीय कार्यालय तथा विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default