शिवली: जिम्मेदारों की अनदेखी से खेल मैदान बर्बाद, प्रतिभाएं खरपतवार और झाड़ियों में गुम

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

राज्यमंत्री की पहल पर करीब 32 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे खेल मैदान के लिए, 7 लाख में बनी बाउंड्री बाकी पैसे हुए गुम। ग्रामीणों और युवाओं में भारी आक्रोश


शिवली कानपुर देहात।


विकासखंड मैंथा की ग्राम पंचायत टोडरपुर का क्रीड़ा मैदान इन दिनों बदहाली की आंसू बहा रहा है। क्षेत्रीय युवाओं में खेल प्रतिभाएं विकसित करने के लिए लाखों रुपये खर्च करके खेल मैदान बनाए गए थे। बाउंड्री वॉल के नाम पर ही करीब 7 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन न तो इनकी देखभाल हो सकी और न ही कभी खेल। ऐसे में ये मैदान अब अपना स्वरूप खो चुके हैं। कहीं कंटीली झाड़ियां खड़ी है तो कहीं अवैध कब्जे हो चुके हैं।


खेल मैदान  जाने का बदहाल रास्ता


            बताते चलें कि शासन द्वारा ग्रामीण आंचल में छिपी प्रतिभाओं को खोजने तथा खेलों को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपए खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायतों को आवंटित किए। बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की पहल पर विकास खंड मैंथा की ग्राम पंचायत टोडरपुर में खेल मैदान बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई थी। ग्राम प्रधान किरण देवी पत्नी राजा बाबू की देखरेख में शिवली कल्याणपुर मार्ग पर नहरी बरी मोड़ के सामने पड़ी टोडरपुर ग्राम पंचायत की भूमि खेल मैदान के लिए चिह्नित की गई थी। खेल मैदान बनाए जाने के लिए राज वित्त से 5 लाख रुपए तथा मनरेगा योजना से 27 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे।


बदहाल खेल मैदान


करीब 2 वर्ष पूर्व राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा भूमि पूजन कर खेल मैदान बनाए जाने का शुभारंभ कराया गया था। प्रधान पति राजा बाबू अग्निहोत्री ने बताया कि भूमि पूजन के पश्चात ठेकेदार विनय राजपूत द्वारा सात लाख रूपयों की लागत से खेल मैदान की बाउंड्री वॉल बनाए जाने का काम करवाने के बाद काम बंद कर नदारत हो गया है। तब से खेल मैदान का काम अधर में लटका पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इतने बड़े बजट के बावजूद स्टेडियम में केवल चहारदीवारी का निर्माण किया गया जबकि खेल मैदान आज भी अपनी बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है, आखिर शेष पैसा कहां है।


इस संबंध में ग्राम प्रधान किरण देवी ने बताया कि बाउंड्री वाल का काम कराने के बाद ठेकेदार बीच में ही काम छोड़कर नदारत हो गया है। शेष बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default