औरैया। अजीतमल कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े एक दुकान के भीतर घुसकर कुछ युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एक नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक रोकने का प्रयास, पीछा कर घेरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वनी निवासी अभिषेक कठेरिया अपने साथी गौरव यादव और शालू के साथ बाइक से अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम असेवटा स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अजीतमल हाईवे पर कुछ युवकों ने उनकी बाइक को रोकने का प्रयास किया। जब वे नहीं रुके, तो आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

बचने के प्रयास में हुई दुर्घटना
हमलावरों से बचने के लिए अभिषेक ने अपनी बाइक को मुगल रोड की तरफ मोड़ दिया। इसी जल्दबाजी में उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार उम्मेदपुर निवासी उदय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया।

सर्राफा दुकान में घुसकर की मारपीट
दुर्घटना के बाद खुद को घिरता देख तीनों युवक अपनी जान बचाने के लिए पास की एक सर्राफा दुकान के अंदर घुस गए। आरोप है कि पीछा कर रहे आधा दर्जन से अधिक हमलावर भी दुकान के भीतर दाखिल हो गए। उन्होंने युवकों को जबरन बाहर खींचा और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे तीनों युवक लहूलुहान हो गए।

पुराने विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में भर्ती कराया। अजीतमल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला इटावा जिले के किसी पुराने विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। गौरव यादव की तहरीर पर एक नामजद व अन्य अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।