औरैया । नगर पंचायत अटसू में तैनात एक आउटसोर्सिंग कूड़ा वाहन चालक की सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। महाराजपुर मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद परिजनों ने समय पर एम्बुलेंस न मिलने और इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रामनगर आटसू निवासी 22 वर्षीय अजय कुमार पुत्र स्व. लाखन सिंह विश्वकर्मा नगर पंचायत आटसू में करीब एक महीने पहले ही आउटसोर्स पर कूड़ा वाहन चालक के पद पर भर्ती हुआ था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान महाराजपुर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हायर सेंटर रेफर, नहीं मिली एम्बुलेंस
राहगीरों की मदद से घायल अजय को सुबह करीब 8:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अजीतमल पहुंचाया गया। CHC के अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सुबह 8:25 बजे ही उसे तत्काल हायर सेंटर (चिचोली जिला अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया गया था।

परिजनों का आरोप: समय पर नहीं मिला इलाज
मृतक की मां शशि देवी सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि अजय को जिला अस्पताल ले जाने के लिए काफी प्रयास के बाद भी समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एम्बुलेंस न मिलने के कारण उसे समय पर उच्च स्तरीय इलाज नहीं मिल पाया, जिससे युवक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार का इकलौता कमाने वाला था युवक
परिजनों के अनुसार, अजय अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके दो भाई राजू और रवि बाहर मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर का खर्च अजय की नौकरी से ही चल रहा था। उसकी असमय मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली अजीतमल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।