कानपुर देहात: रूरा में प्रशासनिक आदेश ढेंगे पर, फुटपाथ पर फिर सजने लगी दुकानें

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 

 रूरा कानपुर देहात।


आदर्श नगर पंचायत रूरा में ढेले और दुकानदार कुछ ही दिन पूर्व दिए गए आदेश की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहें हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा रूरा में कस्बे के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था और अधिकारियों ने सख्त आदेश देते हुए कहा था कि कोई भी रेडी पटरी फुटपाथ पर दुकान सजाई या अतिक्रमण फैलाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन नहर पुल पर खुले होटल, आदेश को खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों की मनमानी के चलते बढ़ता अतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा है।




               बताते चलें कि अभी कुछ ही दिन पूर्व एक रेडी वाले ने महिला दुकानदार से मारपीट की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया था और चेतावनी दी थी अगर मुख्य मार्गों एवं नहर पर पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जहां एक तरफ प्रशासन के कड़े आदेश है कि फुटपाथ पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं किया जाएगा वहीं साफ तौर से देखने जा रहा है कि दुकान का प्रचार, स्कूल का प्रचार सड़कों पर किया जा रहा है अवैध स्टैंड और ज्ञान होटल द्वारा सड़क पर अतिक्रमण लगातार बताया जा रहा है। अतिक्रमण से घंटों जाम लगा रहता है जिससे स्कूली बच्चे और तीमारदार सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कोई सख्त कदम उठाए जाएं जिससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी ना उठानी पड़े।


इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभी हाल में ही अतिक्रमण हटवाया गया था। नगर पंचायत की टीम बनाकर निरीक्षण कराया जाएगा। अगर किसी दुकानदार या रेडी वाले ने दुबारा अतिक्रमण बढ़ाया होगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default