औरैया। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी के आह्वान पर औरैया जिला इकाई ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी औरैया को सौंपकर इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और मामले का निष्पक्ष समाधान निकालने की मांग की है। यह ज्ञापन सपा अल्पसंख्यक सभा औरैया के जिलाध्यक्ष वकार आलम के नेतृत्व में सौंपा गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि यह मामला हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है। प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के दायरे में होनी चाहिए। शिक्षा और छात्रों के हितों को ताक पर रखकर कोई भी कदम उठाना अनुचित है। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद अनवर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नियमों का हवाला देकर कार्रवाई को बताया अवैध
ज्ञापन में तकनीकी और कानूनी पक्षों को रखते हुए संगठन ने दावा किया कि जब विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ था, तब सींगनखेड़ा गांव ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता था। उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 या किसी अन्य कानून के तहत वहां निर्माण की अनुमति लेने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं थी। इसके अलावा, उस समय यह क्षेत्र आरबी एक्ट 1958 के तहत रेगुलेटेड एरिया (नियंत्रित क्षेत्र) में भी शामिल नहीं था, जिससे वहां से अनुमति लेना संभव ही नहीं था।

प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी मोहम्मद सगीर अहमद, साहिबे आलम, मोहम्मद फरीद प्रधान, नजमुद्दीन भाई, नासिर अली, आरिफ खान, गुलज़ार, जग्गन, शोएब राईन, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इमरान, राशिद सिद्दीकी, रिज़वान अली, उवैस खान, फ़िरोज़ खान, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद रशीद सभासद, भूरे भाई, पप्पू भाई, इमरान कुदरकोट, अनवर, तहसीम खान, निहाल और नन्हे सहित संगठन के तमाम प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।