औरैया । रामगढ़ में स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को राष्ट्रनायक चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चंद्रशेखर आजाद युवा सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयभान जादौन छुन्ना ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राष्ट्रीय सदस्य अंशू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंशू तिवारी ने दोनों सेनानियों के जीवन संघर्ष, देश के प्रति उनके योगदान और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा
कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में अंशू तिवारी ने हाल की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेट (NET) परीक्षा के पर्चा लीक मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की ओर जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के सांसदों के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई कार्रवाई की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

कार्यक्रम में शिव कुमार दुबे, आचार्य राघवेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह राजावत और सतीश दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव ब्राह्मण सभा गिरीश चंद्र तिवारी व्यवस्थापक रहे और मंच संचालन अरुण त्रिपाठी ने किया ।