औरैया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय तुर्कीपुर में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील तिवारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं में 'डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान' चलाया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सभी बूथों पर ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों पर प्रवास करें। वे बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर रणनीति बनाएं, ताकि 'मन की बात' कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, यशवीर सिकरवार, मनु राजपूत सहित सभी सम्मानित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर पर कार्य कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

