कानपुर देहात: रूरा से लापता हुई युवती, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

रूरा कानपुर देहात।


कस्बा रूरा में पिता के साथ दिल्ली से आ रही एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कहीं भी कुछ पता ना चला तो पीड़ित पिता थाने पहुंच पुत्री की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


                   जानकारी के अनुसार ग्राम गढेवा सरांय थाना रूरा निवासी रेवा पुत्र बिसाहू लाल अपनी पुत्री शारदा देवी को लेकर दिल्ली से घर वापस आ रहा था। पुत्री को रूरा चौराहे पर खड़ा करके पिता साइकिल स्टैंड पर साइकिल लेने गया। जब उसका पिता वापस साइकिल लेकर लौटा तो पुत्री को मौके पर ना पाकर परेशान हो गया। इधर उधर और संभावित स्थानों पर पुत्री की तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता ना चल सका। सभी प्रयन्त कर लेने के बाद पीड़ित पिता थाने पहुंच  बेटी की गुमशुदगी के संबंध में तहरीर दी।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पिता के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default