औरैया । ऐरवाकटरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चल रहे वांछित अभियुक्तों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नगला वैश्य के पास से दो वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुरजीत और शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो कि ग्राम नगला वैश्य (थाना ऐरवाकटरा) के ही निवासी हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।


