औरैया : बिधूना कोतवाली पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत चौपाल लगा महिलाओं को किया जागरूक

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

बिधूना संवाददाता , औरैया। जनपद की कोतवाली बिधूना पुलिस द्वारा शनिवार को ‘मिशन शक्ति 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा बिधूना में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिधूना कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा संपन्न कराया गया।

चौपाल में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस टीम ने उन्हें विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे—मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वीमन पावर हेल्पलाइन (1090), साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102), एम्बुलेंस सेवा (108), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के साथ-साथ 1078, 181 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा, पुलिस ने महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि) का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default