औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला चतुरभुज गांव के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 277 पर गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे अज्ञात ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबिन धू-धूकर जलने लगा।
कूदकर बचाई जान, अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में डंपर चालक मुहम्मद जमीर (पुत्र समीर अहमद, निवासी चांदगढ़, अमेठी) गंभीर रूप से झुलस गया। आग की लपटों के बीच चालक ने सूझबूझ दिखाई और डंपर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही यूपीडा (UPIEDA) की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत भरथना सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल चालक की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि डंपर झांसी से इटावा की ओर जा रहा था।

दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा के सीएसओ विजय सिंह, अछल्दा थाना प्रभारी सुरेश चंद्र, कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर और उपनिरीक्षक विपिन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। केबिन में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए औरैया और बिधूना स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। फायरकर्मी श्रीपाल और दुष्यंत कुमार ने भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

एक किलोमीटर लंबा जाम, एक घंटे में यातायात सुचारू
हादसे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के पहिए थम गए और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।