शिवली: पुलिस अधीक्षक ने सिद्धपीठ जागेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


सावन महीने के दूसरे सोमवार को कस्बा शिवली स्थित जागेश्वर धाम पहुंच पुलिस अधीक्षक ने सिद्धपीठ जागेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। भगवान शिव के दर्शन करने के उपरांत एसपी ने कोतवाल के साथ मंदिर की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कोतवाल को दर्शनार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। भोलेनाथ के दर्शन करने उपरांत एसपी ने कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। मार्ग व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों से कावड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया।



           बताते चलें कि श्रावण मास के पवित्र सोमवार को कस्बा शिवली स्थित जागेश्वर धाम पर प्रतिवर्ष हजारों की तादात में शिव भक्त कावड़िया बिठूर एवं खेरेश्वर गंगा धाम से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो सावन महीने भर यहां पर शिव भक्तों का भारी जमावड़ा लगा रहता है लेकिन रविवार की रात से लेकर सोमवार की रात तक दर्शन करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। शिवली कस्बे का मुख्य मार्ग चौबेपुर बिधूना मार्ग जिसे यात्रा का मुख्य मार्ग भी कहा जाता है बिठूर गंगा घाट से गंगाजल लेकर इस मार्ग से हजारों की तादात में कांवरिया रसूलाबाद स्थित धर्मगढ़ बाबा, बनीपारा स्थित बाणेश्वर धाम, औरैया स्थित देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकलते हैं। रविवार की दोपहर से लेकर सोमवार की शाम तक शिवली मार्ग पर गंगा स्नान करने वालों एवं कावड़ियों का आवागमन बना रहता है।




 इस बार भी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर शिवली पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं जगह-जगह पर पिकेट पॉइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है जिससे कांवड़ियों को आवागमन में कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े। सावन महीने के दूसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने कस्बा शिवली स्थित जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह से मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जागेश्वर धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने शिवली कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर कावड़ यात्रा मार्ग की व्यवस्था भी परखी तथा कोतवाली में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि कावड़ यात्रा मार्ग के साथ-साथ क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं कहीं भी किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top