*कानपुर देहात : सावन के दूसरे सोमवार से पहले कांवड़ मार्ग बदहाल, रूरा ओवरब्रिज मोड़ पर गड्ढों से कांवड़ियों की डगर मुश्किल*

प्रशांत श्रीवास्तव
0

 *कानपुर देहात : सावन के दूसरे सोमवार से पहले कांवड़ मार्ग बदहाल, रूरा ओवरब्रिज मोड़ पर गड्ढों से कांवड़ियों की डगर मुश्किल*



रूरा ,आज सावन का दूसरा सोमवार  है और कांवड़ यात्रा जोरों पर है। जुलाई में सावन कांवड़ यात्रा से पहले  कांवड़ मार्गों के गड्ढे भरने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।  रूरा क्षेत्र में ओवरब्रिज मोड़ से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर आज भी कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों की वजह से पैदल और वाहन से राह गुजरना मुश्किल हो रहा है। गीली सड़क और भीड़ के चलते यहां हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।स्थानीय लोगों और कांवड़ियों का कहना है कि प्रशासन के दावों के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं हुई। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे गड्ढों का अंदाजा भी नहीं लग पा रहा। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान यहां फिसलकर गिरने और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कांवड़ियों का कहना है कि भोले के जयकारे लगाते हुए वे लंबी दूरी तय करते हैं, लेकिन इस टूटे मार्ग पर चलना जानलेवा साबित हो सकता है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि  बन सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।प्रशासन के इस आश्वासन के बाद भी कांवड़ियों को तत्काल मरम्मत की उम्मीद है, ताकि सावन के बाकी सोमवारों में यात्रा सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके साथ मौजूद रहे 


रुरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम नीरज गौतम ने बनीपारा बाणेश्वर मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा दिए निर्देश 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top