Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा, बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता अपनाने की अपील

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार 0

औरैया । कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तुर्कीपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र तुर्कीपुर प्रथम व द्वितीय में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी तथा पात्र 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 01 से 19 वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को आज एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा दवा खाने से वंचित न रहे तथा छूटे हुए बच्चों को 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस पर अनिवार्य रूप से दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए। 


उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को आंतों के कृमि संक्रमण से बचाने, पोषण स्तर में सुधार करने, रक्ताल्पता (एनीमिया) की रोकथाम तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पात्र बच्चों को निर्धारित दिवस पर कृमिनाशक दवा अवश्य खिलाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा बच्चों को स्वच्छता अपनाने, हाथों को साबुन से धोने, साफ एवं सुरक्षित भोजन करने तथा स्वच्छ पेयजल का सेवन करने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में एल्बेंडाजोल की खुराक प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी राकेश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित प्रधानाचार्य व शिक्षक व छात्र -छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable