रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर
रसूलाबाद कानपुर देहात।
रसूलाबाद विकास खंड सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास सिंह ने की।बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार और नवीनीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
नई कार्यकारिणी में रामेंद्र त्रिवेदी को ब्लॉक संरक्षक रामविलास सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष पंकज मिश्रा को महामंत्री और राघवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमलेश कुमार को ब्लॉक प्रभारी चुना गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर रामनारायण को, चंद्रशेखर राम को सह संगठन मंत्री बनाया गया।
महिला संगठन को सशक्त बनाने के लिए अनीता पाल को महिला ब्लॉक अध्यक्ष और उमा को महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। अतुल कुमार को प्रवक्ता और आलोक तिवारी को सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया। मीडिया से संबंधित जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और ग्राम रोजगार सेवकों के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन को एकजुट और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

