रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर
रसूलाबाद कानपुर देहात।
सावन माह के दूसरे सोमवार सिद्धपीठ धर्मगढ़ बाबा के मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। बमबम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। समूचे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं की कतार को नियंत्रित किया गया। माताएं बहने कांवड़िए श्रद्धालु भक्त महिलाएं और हाथ में जल कलश लिए सभी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से शिवलिंग पर जल चढ़ाते नजर आए।
सत्संग मंडल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक भदौरिया के अनुसार सोमवार को हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए। कई श्रद्धालु पैदल चलकर और कावड़ लेकर पहुंचे। मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। प्रसाद और पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की गई थी।भीड़ को देखते हुए एसडीएम अभिषेक कुमार और सीओ आलोक कुमार, कोतवाल शिव नारायण सिंह के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की लाइन संभाली। यातायात को सुचारू रखने के लिए मंदिर के आसपास रूट डायवर्ट के वाहनों को मंदिर परिसर तक जाने से प्रतिबंधित किया गया। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि पूरे सावन माह शांति और सुरक्षा के साथ पूजा कराई जाएगी। पूजा करने आई महिलाओं ने बताया कि सावन सोमवार का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए पूरे परिवार के साथ दर्शन करने आई हैं। पुलिस प्रशासन के अलावा सत्संग मंडल अध्यक्ष ललित कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य पुनीत सिंह गौर, उमेश गुप्ता, विपिन मिश्रा, रामू मिश्रा, महामंत्री मीनू सिंह अपनी टीम के साथ हर गतिविधि पर सतर्कता से निगाहे लगाए रहे ।

