शिवली: दरिंदों ने बेजुबान गौवंश की लाठियों से पीटकर बेरहमी से की हत्या, हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश।

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

देर रात सूचना पर पहुंची पशुचिकित्साधिकारी रुचि स्वर्णकार ने बछिया का किया पोस्टमार्टम, सिर में गंभीर चोट से बताई गौवंश की मौत की वजह


शिवली कानपुर देहात।


कोतवाली क्षेत्र शिवली से बेरहमी की एक निंदनीय घटना सामने आई है। यहां कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर चौकी के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर कुछ दरिंदे युवकों ने एक गौवंश की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। क्षेत्र में हुई इस क्रूरता से हिन्दू संगठनों के अलावा क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।


मृत अवस्था में सड़क मार्ग पर पड़ा गौवंश


         घटना के संबंध में कोतवाली क्षेत्र शिवली की पुलिस चौकी बाघपुर के समीप, कल्याणपुर-शिवली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक अशोभनीय, क्रूरता से भरा मामला सामने आया। इस पशु क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघपुर बाजार निवासी गोलू, रवि पुत्रगण भूरा बाल्मीकि, भूरा पुत्र पन्नालाल एवं रजत पुत्र सुरेश के घर के बाहर एक सफेद रंग का गौवंश खड़ा था। उक्त लोग गौवंश को भगाने लगे। जब वो उनके दरवाजे के सामने से नहीं भागी तो सभी मिलकर आवेश में आकर लाठियों से पीटने लगे। इस बीच परिवार के मुन्ना, सुरेश व सोनू पुत्र पन्नालाल, सुमित पुत्र कैलाश लालू पुत्र अज्ञात आदि भी आ गए और सभी ने मिलकर गौवंश को चारों ओर से घेर कर पीटने लगे। गौवंश अपनी जान बचाकर मुख्य सड़क मार्ग की ओर भागा लेकिन दरिंदो ने तब तक पीटना नहीं छोड़ा जब तक उसकी जान ना चली गई।


गौवंश के साथ इस अमानवीय व्यवहार ने इलाके में और हिन्दू संगठनों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी प्राप्त हुई हैं। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। दोषियों को चिह्नित कर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default