औरैया : जिलाधिकारी के निर्देश पर 'आयुष आपके द्वार' मुहिम के तहत दी गई दवाएं , डॉ. आरती शर्मा की टीम ने जाँचे मरीज , मौसमी बीमारियों से बचाव के दिए टिप्स

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के विशेष निर्देश पर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों के घर तक पहुँचाने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में 'आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा अमरपुर में एक विशाल आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुँचे 52 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।


आयोजित शिविर में मुख्य रूप से पहुंची आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. आरती शर्मा और उनके सहयोगी स्टाफ अतुल कुमार ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की। शिविर में आए मरीजों को न केवल मुफ्त आयुर्वेदिक और यूनानी दवाएं दी गईं बल्कि उन्हें इस बदलते मौसम में बीमारियों से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए। डॉ. आरती शर्मा ने ग्रामीणों को खान-पान में सुधार करने और आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। चिकित्सा टीम ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस तरह के शिविर आगे भी ग्रामीण अंचलों में लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर और बिना किसी खर्च के बेहतर इलाज मिल सके। मुफ्त दवाओं और उचित परामर्श पाकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default