वाणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, प्रथम सावन सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा"

सचिन अग्निहोत्री / एडिटर
0
निरीक्षण करती पुलिस अधीक्षक 
कानपुर देहात। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण जलाभिषेक को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना रूरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध वाणेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, ड्यूटी प्वाइंट तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सावन के दौरान वाणेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपद पुलिस द्वारा सभी प्रमुख शिवालयों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top