कानपुर देहात: रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अध्यक्ष हुकुम सिंह ने जताया आभार

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर


रसूलाबाद कानपुर देहात। 


रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों और अधिवक्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, विधायक पूनम संखवार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, पूर्व जिला बार अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव सहित जनपद की सभी तहसीलों से आए अधिवक्ता बंधुओं समाजसेवियों शुभचिंतकों और पत्रकार बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैं सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। हमें आशा है कि भविष्य में भी आपका मार्गदर्शन और सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा।




वरिष्ठ अधिवक्ता विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि नव निर्वाचित टीम के नेतृत्व में बार एकजुट होकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगी। यह शपथ ग्रहण समारोह एडवोकेट्स की एकता का प्रतीक है।अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने कहा कि अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत अनुभवी और कर्मठ अधिवक्ता हैं। उनके नेतृत्व में रसूलाबाद बार निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने में मदद करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी सिंह यादव सुमित पांडेय एस के बाजपेई, श्रीकांत दीक्षित, हरमोहन सिंह, कपिल पांडेय, यशवंत सिंह, अजयपाल राजपूत, अरविंद सिंह गौर, राम सिंह यादव, प्रीत पाल, राम पाल यादव, हरगोविंद सिंह, रमेश चंद्र दुबे, रामनरेश राजपूत, सुरेन्द्र पाल, वीरेंद्र प्रजापति, सुदीप यादव, सौरभ राजपूत, कमलेश संखवार, आदर्श दीक्षित सहित रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default