शिवली: पत्नी की बेरुखी से परेशान हो युवक ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


पत्नी के मायके से वापस ना आने और लगातार प्रताड़ित होने से परेशान युवक ने गुरुवार की देर शाम कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी। काफी देर कमरे से कोई आहट ना होने पर जब मां ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए। स्वजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव मोर्चरी हाउस भेज जांच शुरू कर दी है।




        घटना के संबंध में कोतवाली शिवली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ निवासी 35 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र रामभरोसे ने देर शाम करीब 7:30 बजे कमरे के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक सर्वेश की मां रामदुलारी ने बताया कि सर्वेश की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व रजौली थाना अमराहट कानपुर देहात निवासिनी रीमा से हुई थी। पिछले कुछ समय से सर्वेश का पत्नी रीमा से आपसे विवाद चल रहा था जिस कारण से रीमा मायके में रह रही थी। कई बार सर्वेश ने रीमा से सब कुछ ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सही होने की जगह रिश्ते खराब हो गए। दो दिन पूर्व सर्वेश पत्नी को लेने ससुराल गया था लेकिन वहां पर विवाद ज्यादा हो गया और पत्नी सर्वेश के साथ वापस नहीं आई। जब से सर्वेश ससुराल से आया गुमसुम सा रह रहा था। गुरुवार की शाम को भी किसी से कुछ ना बोला और चुपचाप अपने कमरे में चला गया। मां रामदुलारी जब खाना खाने के लिए सर्वेश को बुलाने गई तो कमरे से कोई आहट ना सुनाई दी। मां ने जब खिड़की से देखा तो सर्वेश फांसी के फंदे से झूल रहा था। सर्वेश की मौत की खबर सुनते ही पिता रामभरोसे, भाई संजू, बच्चों पायल 14 वर्ष, साक्षी 11 वर्ष, शिवांश 7 वर्ष और मां के बीच रोना पिटना मच गया। 


मृतक के भाई की सूचना पर औनाहां चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव कब्जे में ले मोर्चरी हाउस भेज दिया है।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top