औरैया। बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भीषण टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए एम्बुलेंस की मदद से तीनों लहूलुहान घायलों को विधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना, पी पुनीत मिश्रा ने घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल तीनों मृतकों के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस तीनों शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।