डेरापुर तहसील को मिले नए उप जिलाधिकारी, नीरज गौतम ने संभाला कार्यभार

प्रशांत श्रीवास्तव
0




डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर तहसील में बुधवार को नव नियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नीरज गौतम ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बैठक के दौरान एसडीएम नीरज गौतम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त एसडीएम का स्वागत किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। नए उप जिलाधिकारी के आगमन से तहसील प्रशासन में नई ऊर्जा के साथ कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top