औरैया: आईटीआई इनोवेशन चैलेंज में हैदरपुर के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 मॉडलों का किया गया प्रदर्शन

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

योगेंद्र गुप्ता अजीतमल औरैया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय आईटीआई अटसू परिसर में मेगा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया गया। इसमें जिले के राजकीय व निजी आईटीआई तथा पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 15 इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत किए गए।

राजकीय पॉलीटेक्निक हैदरपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा तैयार ‘वायरलेस पावर ट्रांसफर’ प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी संस्थान के छात्रों के ‘स्मार्ट एंट्री पावर मॉनिटरिंग सिस्टम एवं ऑटोमेटिक लाइट कंट्रोल’ मॉडल को द्वितीय पुरस्कार मिला। तृतीय स्थान राजकीय आईटीआई अटसू अजीतमल के IIOT ट्रेड के छात्रों द्वारा तैयार ‘ऑब्सटेकल अवॉइडिंग कार’ मॉडल ने हासिल किया।

इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक हैदरपुर के छात्रों ने होम ऑटोमेशन, ट्रांसमिशन ओपन फॉल्ट जीपीएस सिस्टम और ऑटोमेटिक थ्री-फेज टेक्नोलॉजी के मॉडल प्रस्तुत किए। राजकीय आईटीआई अजीतमल के छात्रों ने स्मार्ट सिरी और डेंट अलार्म, जबकि राजकीय आईटीआई बिधूना के छात्रों ने वाटर लेवल इंडिकेटर और ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम के मॉडल प्रस्तुत किए।

श्री गणेश आईटीआई रुरुगंज के छात्रों ने हाउस वायरिंग, मां सरस्वती आईटीआई नगला  सिमार के छात्रों ने टू-वे स्विच, निजी आईटीआई ब्रह्मनगर के छात्रों ने फिटर जॉब, बाबू राम आईटीआई गूंजरी करमपुर के छात्रों ने जीने की वायरिंग तथा साईं राम आईटीआई बमुरीपुर के छात्रों ने हाइब्रिड सोलर सिस्टम मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर राजकीय आईटीआई अटसू अजीतमल के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने प्रतिभागी संस्थानों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default