प्रथम स्थान प्राप्त कर रामेश्वर पब्लिक स्कूल कि छात्रा ने जिले में बढ़ाया मान

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता के तहत 24 सितंबर को अकबरपुर महाविद्यालय में जनपद के समस्त प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था। इस चित्रकला प्रतियोगिता में रामेश्वर पब्लिक स्कूल शिवली की छात्रा पल्लवी के द्वारा बनाया गया पोस्टर निर्णायक तीन सदस्यीय टीम द्वारा प्रथम विजेता घोषित किया गया था जिसे बुधवार को कोआर्डिनेटर प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा विजेता छात्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र ने अपने साथ ही विद्यालय का नाम रोशन किया है।




              कहते हैं कि जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ। इस लोकोक्ति को सिद्ध किया रामेश्वर पब्लिक स्कूल शिवली की छात्रा पल्लवी ने। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता अकबरपुर महाविद्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे की देखरेख में जनपद के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के छात्रों के मध्य 24 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें रामेश्वर पब्लिक स्कूल शिवली की छात्रा पल्लवी के द्वारा बनाई गई चित्र कला को कानपुर देहात जिले में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया।कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा विजेता घोषित किए गए प्रथम पुरस्कार की छात्रा पल्लवी को बुधवार को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ रामशरण तिवारी, प्रधानाचार्य प्रीति दीक्षित व कक्षा अध्यापिका सृष्टि त्रिवेदी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा का मुंह मीठा करवा उत्साह वर्धन किया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default