:*रूरा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल*क्षेत्र: थाना रूरा, कानपुर देहात*
*रूरा, कानपुर देहात।*
रूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजनू साहब बाबा मजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार युवक काफी देर से लहराते हुए बाइक चलाता आ रहा था। सामने से पुट्टी पूर्व निवासी राजमिस्त्री राजेश राठौर पुत्र शीतल प्रसाद एक मकान में कार्य कर साइकिल से घर जा रहा था, तभी अचानक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से साइकिल सवार राजेश राठौर और बाइक सवार रोशनमऊ निवासी अंकित पुत्र दीपक वाल्मीकि उम्र 45 वर्ष एवं संदीप कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को रूरा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं सूचना पर 112 के तहत हल्का इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



