शिवली कानपुर देहात।
शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम रास्तपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने बुधवार की दोपहर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना की जानकारी होते ही स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना के बाबत रास्तपुर गांव निवासिनी 38 वर्षीय अनीता तिवारी पत्नी अनिल तिवारी ने दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दूसरी मंजिल पर कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतका का पति अनिल तिवारी दादा नगर कानपुर नगर स्थित कानपुर प्लास्टिक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है और शराब ला लती हैं। शराब की लत की वजह से उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। प्रतिदिन की भांति अनिल बुधवार की सुबह फैक्ट्री चला गया दोनों बच्चे पुत्र दिव्यांश 15 वर्ष और पुत्री श्रेय नेहा 13 वर्ष पढ़ने के लिए राजरानी बालिका इंटर कालेज स्कूल चले गए। आए दिन के ग्रह कलह से ऊबकर घर पर मौजूद उसकी पत्नी अनीता तिवारी ने कमरे के अंदर छत के कुंडे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र दिव्यांश पुत्री श्रेय नेहा व सास मुन्नी का रो- रो कर बुरा हाल था।मृतका के भाई राज मणि की सूचना पर पहुंचे बाघपुर चौंकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवली कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह कलह होने के चलते युवती की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाही की जाएगी।


