औरैया: अजीतमल के मोहरी में एलपीजी सुरक्षा जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को सिखाए सुरक्षा के गुर, गैस की गंध आने पर न छुएं बिजली के स्विच, अब 45 के बजाय 25 दिन में मिलेगा दूसरा सिलेंडर

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

योगेंद्र गुप्ता अजीतमल (औरैया)।  ग्राम मोहरी में रविवार को भारत गैस के उपक्रम द्रोपती गैस एजेंसी बाबरपुर द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और सुरक्षा मानकों के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और गैस उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान एजेंसी संचालक हरेन्द्र ने ग्रामीणों को गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल और गैस रिसाव (लीकेज) की स्थिति में बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस चूल्हे के आसपास कभी भी कोई ज्वलनशील सामग्री न रखें। यदि घर में गैस की गंध आ रही हो, तो किसी भी प्रकार की आग न जलाएं और न ही बिजली के उपकरणों या स्विच का प्रयोग करें।
अनिवार्य हुआ डिलीवरी कोड
शिविर में उपभोक्ताओं को एक महत्वपूर्ण नियम की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब गैस सिलेंडर बुक कराने के बाद डिलीवरी के समय प्राप्त 'डिलीवरी कोड' बताना अनिवार्य है। सही कोड दर्ज होने के बाद ही उपभोक्ता को सिलेंडर सौंपा जाएगा।
सुरक्षा पाइप की जांच और नियमों में बदलाव
व्यवस्थापक मिस्टर बाबू ने सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए कहा कि गैस कनेक्शन में हमेशा मानक सुरक्षा पाइप (सुरक्षा होज) का ही प्रयोग करें और समय-समय पर इसकी जांच कराते रहें। उन्होंने ग्रामीणों से पुराने या क्षतिग्रस्त पाइप का इस्तेमाल तुरंत बंद करने की अपील की।
इसके साथ ही एजेंसी संचालक ने पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा नियमों में किए गए एक बड़े बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद दोबारा सिलेंडर प्राप्त करने के लिए करीब 45 दिनों का अंतराल अनिवार्य होता था, जिसे अब घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।
इस अवसर पर मिस्टर बाबू, रवि, अनिल, सुनील सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और उपभोक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default