ग्राम प्रधान की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, 5 साल में नहीं हुआ विकास कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का निकलना दूभर, बच्चों-बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *ग्राम प्रधान की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, 5 साल में नहीं हुआ विकास कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का निकलना दूभर, बच्चों-बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी*

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गलोंह में बीते 5 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, 

जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्राम प्रधान की मनमानी और लापरवाही के चलते गांव की गलियां बदहाल हो गई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में पूरे गांव में कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती है। मुख्य रास्तों पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर और बाजार जाने वाले लोगों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा 5 सालों में न तो नाली-खड़ंजा बनवाया गया और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रधान सुनवाई नहीं कर रहे हैं।ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम गलोंह में विकास कार्यों की जांच कराई जाए और लापरवाह ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति से छुटकारा मिल सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default