ओरैया: अजीतमल में सर्वजन सुखाय पार्टी ने एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन, फार्मर रजिस्ट्री और कृषि समस्याओं पर घेरा

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0
योगेंद्र गुप्ता अजीतमल (औरैया)। सर्वजन सुखाय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अजीतमल कोतवाली तहसील पहुंचकर सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित एक नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम निखिल कुमार राजपूत को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई। इसके साथ ही बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली खाद, बीज और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने तथा आलू किसानों को राहत देते हुए प्रति पैकेट 500 रुपये का अनुदान देने की मांग उठाई गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कृषि के अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने, उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से शराब मुक्त घोषित करने, जौहर विश्वविद्यालय को संरक्षण देने, वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने, और आरक्षण के नियमों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने की मांग की गई। इसके अलावा युवाओं के भविष्य को देखते हुए अग्निवीर और आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्तियों को बंद करने तथा क्षेत्र में जर्जर पड़े विद्युत तारों को जल्द से जल्द बदलने की मांग भी प्रमुखता से शामिल रही।
इस अवसर पर सर्वजन सुखाय पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह यादव सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default