रसूलाबाद कानपुर देहात।
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के दिशा निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर, नाबालिग का मानसिक व शारीरिक उत्पीडन कर जबरन अवैध सम्बन्ध बनाने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
![]() |
| पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी शिवम |
घटना के संबंध में थाना रसूलाबाद में 28 अगस्त को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि ग्राम गजेन खास करकरापुर, थाना रसूलाबाद शिवम शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा ने चुपके से उसकी नाबालिक पुत्री की फोटो व वीडियो बना ली, फोटो व वीडियो के दिखा कर और वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी नाबालिग पुत्री का मानसिक व शारीरिक उत्पीडन कर जबरन अवैध संबंध बनाया। शिवम ने उसकी पुत्री को धमकाया कि किसी को अगर इसके बारे में बताया तो जान से मार देंगे। डरी सहमी लड़की ने जब आपबीती अपनी मां को बताई तो मानो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू की। मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार को उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह, हे0का0 सुशील कुमार, का0 अमित कसाना, शीलेन्द्र सिंह ने गांधी नगर तिराहा, ग्राम करकरापुर, रसूलाबाद से आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया।
कहिंझरी चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक शिवम शर्मा को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


